Contents
रवीन्द्र नाट्यगृह में सजेगी गीत-संगीत की महफिल, 21 गायक देंगे लता, किशोर, बप्पी दा एवं आशा के गीतों की प्रस्तुति
इन्दौर। माँ अहिल्या की नगरी व लताजी की जन्मस्थली इन्दौर शहर में स्व. पद्मा बाकीवाला की स्मृति में सुरों की महफिल का महाकुंभ गुरूवार 26 मई को शाम 6.30 बजे रविन्द्र नाट्यगृह में होने जा रहा है।
कार्यक्रम को ‘सुरों की लता, धुनों के लाहिरी’ नाम दिया गया है। इसमें प्लेबैक सिंगर चिंतन बाकीवाला (सेकण्ड वाइस ऑफ किशोर दा) फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे।
साथ ही उनके साथ 16 फीमेल गायिका एवं 4 मेल गायक लताजी, बप्पी दा, किशोर, आशाजी के गीतों की प्रस्तुति से सभी संगीत प्रेमियों की दाद बटोरेंगे।
चिंतन बाकीवाला ने बताया कि 26 मई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर है। इसी कार्यक्रम में अवार्ड नाईट का आयोजन भी होगा, जिसमें शासकीय कैंसर चिकित्सालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति जैन को समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने पर स्व. पद्मा बाकीवाला अवार्ड से नवाजा जाएगा।
इस अवार्ड से पूर्व में एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल, पूर्व महापौर मालिनी गौड़ को भी नवाजा जा चुका है। कार्यक्रम में ‘माँ अहिल्या पद्मा बाकीवाला ट्रस्ट’ की घोषणा के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा इसका उद्धाटन भी किया जाएगा।
बाकीवाला के अनुसार यह ट्रस्ट मानव सेवा प्रकल्प चलाएगा, जिसमे जरूरतमंद शहर के नागरिकों की मदद के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों को संकल्प भी दिलावाया जाएगा।
सुरों का यह कार्यक्रम स्व. पद्मा बाकीवाला की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत पौधों का वितरण कर हरियाली व वृक्षारोपण करने का संदेश भी दिया जाएगा।
26 मई को होने वाले इस सुरों के महाकुंभ में सभी गायक इन्दौर के ही हैं जो अपनी आवाज का जादू इस कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों पर बिखेरेंगे।
वहीं कार्यक्रम में शहर के शिक्षाविद्, खेल, राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक प्रबुद्धजनों के साथ ही इन्दौर के संगीत प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अलका भार्गव करेंगी एवं पिंटू कसेरा (बैंड्स सिंफनी) का संगीत संयोजन रहेगा।
तीन साल बाद सजेगी गीत-संगीत की महफिल
चिंतन बाकीवाला ने बताया कि कोरोना काल के बाद शहर में गीत-संगीत का महाकुंभ ‘सुरों की लता, धुनों के लाहिरी…’ पहली बार होने जा रहा है।
इसकी खासियत यह हैं कि यहां एक ही मंच पर 21 गायक एक साथ मंच से अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस कार्यक्रम में 12 म्यूजिशियनों के साथ 25 गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
नगर निगम की शांतिदेवी नरवले को दिया जाएगा रामप्रकाश पटेल अवार्ड
26 मई को होने वाले इस गीत-संगीत के महाकुंभ में नगर निगम में 30 सालों तक अपने उत्कृष्ट कार्यों से पहचान बनाने वाली शांतिदेवी नरवले को रामप्रकाश पटेल अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही उन्हें 21 हजार की राशि उनके मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के लिए भी दी जाएगी। चिंतन बाकीवाला ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व ही शांतिदेवी नरवले का मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया जाएगा, जिससे वह यह कार्यक्रम में पहुंचकर अवार्ड सेरेमनी अपनी आंखों से निहार सकें।
ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
सुरों की लता-धुनों के लाहिरी कार्यक्रम में मधु परमार, सोनिया पाठक, सरला मेघानी, स्नेहल आप्टे (पुणे), अनुश्री अहीर, सुरभि रावत, श्वेता फड़के, संध्या दवे, प्रीति सोनी, नुपुर कौशल, रेणु राठौर, मानसी, हर्षिता, साना जैन, दीपिका मल्होत्रा, सौंदर्या बाकीवाला, महेंद्र जैन, राजीव सोनी, अभिषेक वैद्य, नमन पांडे सहित 21 गायक एवं गायिका एक मंच साझा करेंगे।


