क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर! ICC T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज और टेस्ट/वनडे कप्तान पैट कमिंस पीठ की पुरानी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कमिंस पिछले 6 महीनों से इस इंजरी से जूझ रहे थे और अब वे फिट नहीं हो पाए।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए हैं:
पैट कमिंस की जगह सिडनी सिक्सर्स के लेफ्ट-आर्म पेसर बेन द्वारशुइस को शामिल किया गया। टॉप-ऑर्डर बैटर मैथ्यू शॉर्ट को बाहर कर मैथ्यू रेंसॉ को टीम में लिया गया। स्टिव स्मिथ को BBL में शानदार फॉर्म के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली।
ऑस्ट्रेलिया की फाइनल 15 सदस्यीय टीम :
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन द्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेंसॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।
टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होगा, ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में।
#T20WorldCup2026 #AustraliaCricket #PatCummins #CricketNews #KangaRoos

