टेक्नोलॉजी से बारह घंटे में मिल गया चोरी का डम्पर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। चंदन नगर थाने में  फरियादी बबलू पिता मोहनलाल चौधरी निवासी जवाहर टेकरी ने अपने टाटा डंपर वाहन क्रमांक एमपी 09 एचएच 7216 के चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी अपराध कायम होने के तुरंत बाद थाना प्रभारी अभय नेमा ने डंपर की तलाश के लिए एक टीम गठित की।
टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और डंपर में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस कर तत्काल गुजरात रवाना हुई जंहा नड़ियाड़ जिला खेड़ा के समीप डंपर में लगे जीपीएस की लोकेशन फॉलो करते नेशनल हाइवे 228 पर पहुंची और टीम को वहां डंपर खडा दिख गया पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया।
डंपर की चोरी और उसकी बरामदगी तक की पूरी कार्यवाही पुलिस ने मात्र 12 घंटे में सफलता से पूरी कर ली।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अभय नेमा, उप निरीक्षक विशाल यादव, प्रआर कमलेश चावड़ा अभिषेक सिंह पंवार, आरक्षक आदिल, दीपक एवं साइबर सेल आरक्षक आशीष शुक्ला की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।