बस ने ले ली बाइक सवार की जान, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। नेमावर रोड पर एक चार्टर्ड बस ने फिर एक युवक की जान ले ली अभी तीन दिन पहले भी दोफाटा पर चार्टर्ड बस की टक्कर से एक युवक घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए एम वाय अस्पताल ले गये थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी अब ये तीन दिन में दूसरी घटना है बस की टक्कर से मौत की।
इस नयी दुर्घटना में कल रात एक तेज रफ्तार बस ने नेमावर रोड स्थित एक फैक्ट्री के सामने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारी दी , जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शाहिद पिता रफीक खान 36 साल निवासी खुड़ैल है । पुलिस के मुताबिक शाहिद अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 – यूए -6705 से जा रहा था , तभी सामने से तेज गति में आ रही चार्टर्ड बस ने टक्कर मार दी , जिससे उसकी मौत हो गई । पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 304 ए में प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार खंडवा रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नरेश पिता रामनारायण और जितेंद्र पिता सुनील साहू दोनों निवासी संत नगर घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।