देपालपुर में आयोजित होने वाली शिव पुराण कथा में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

देपालपुर। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के लिए जिला प्रशासन इंदौर सभी आवश्यक प्रशासनिक इंतजाम सुनिश्चित करेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस बाबत संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, पार्किंग और अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन को प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) द्वारा 24 अवतार मंदिर प्रागंण देपालपुर में 9 मार्च से 15 मार्च 2022 तक शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
शिव पुराण कथा में प्रतिदिन एक लाख श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है। देपालपुर कस्बे की सकरी गली होने व भारी मात्रा में वाहन आने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जा रही है।

देपालपुर में आयोजित होने वाली शिव पुराण कथा में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम

सभी प्रकार के भारी वाहन 8 मार्च के दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक 16 मार्च 2022 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। जिन भारी वाहन चालकों को उज्जैन से इंगोरिया, गौतमपुरा होकर देपालपुर से बेटमा जाना है उन्हें इंगोरिया से डायवर्ट किया गया है। ये वाहन इंगोरिया से बडनगर होकर सादलपुर होते हुये बेटमा जा सकते हैं।
जिन भारी वाहन चालकों को गाँधी नगर से हातोद देपालपुर होते हुए बेटमा होकर गौतमपुरा की ओर जाना है उक्त वाहन गांधीनगर चौराहे से उज्जैन होते जायेंगे तथा इन्दौर से बेटमा को जाने वाले वाहन सुपर कॉरिडोर होकर बेटमा जायेंगे। जो वाहन धार से बेटमा देपालपुर होते इन्दौर जाना चाहते है उक्त वाहन बेटमा से डायवर्ट कर इन्दौर जायेगें।

श्रृद्धालुओं के लिये पार्किंग व्यवस्था

जो श्रद्धालु इन्दौर तरफ से देपालपुर शिव पुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं उनके चार पहिया वाहन कार/जीप की पार्किंग व्यवस्था मंदिर प्रांगण के सामने अनिल राठौर के खेत पार्किंग में की गई है तथा भारी वाहन ट्रेक्टर/आईसर की पार्किंग व्यवस्था मॉडल स्कूल इन्दौर रोड पार्किंग की गई है तथा दो पहिया वाहन की पार्किंग व्यवस्था रेस्ट हाउस के सामने पीयूष विजयवर्गीय के मैदान पार्किंग में की गई है।
जो श्रद्धालु बेटमा तरफ से देपालपुर शिव पुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं उनके चार पहिया व दो पहिया वाहन की पार्किंग व्यवस्था बेटमा रोड स्थित निरंजन ठाकुर कालोनी पार्किंग में की गई है।
इसी तरह जो श्रद्धालु गौतमपुरा तरफ से देपालपुर शिव पुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं जिसमें भारी वाहन ट्रैक्टर/आईसर की पार्किंग व्यवस्था गौतमपुरा रोड स्थित जायसवाल के खेत पार्किंग में की गई है।
चार पहिया वाहन कार/जीप की पार्किंग व्यवस्था तहसील परिसर देपालपुर में की गई है तथा दो पहिया वाहन पार्किंग रेस्ट हाऊस के सामने पीयूष विजयवर्गीय के मैदान पार्किंग में की गई है।
जो श्रद्धालु फैसूर जिला धार से देपालपुर शिवपुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं उनके चार पहिया वाहन कार/ट्रैक्टर की पार्किंग व्यवस्था खजराया रोड स्थित संजय सिंह व कैलाश गौड के खेत पार्किंग में की गई है जबकि दो पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था पदम गौड़ के खेत पार्किंग में की गई है।
सांवेर तरफ से वाहनों की संख्या अधिक होने पर ग्राम अटाहेडा से वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा तथा उक्त वाहनों को ग्राम आगरा होते हुए विशाल पटेल वेयर हाउस के पास मैदान पर पार्किंग की जायेगी।
बेटमा तरफ से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने पर ग्राम खडी से वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा उक्त वाहनों को ग्राम चांदेर होते हुये खजराया रोड पर कैलाश गौड के खेत पर पार्किंग की जायेगी।
यदि गौतमपुरा रोड पर पार्किंग भरती है तो गोकलपुर से आने वाला ट्रेफिक रुणजी नाके से डायवर्ट होता हुआ ग्राम अटाहेडा होता हुआ ग्राम आगरा से देपालपुर आयेगा।
शिवपुराण कथा आयोजन के दौरान टीआई हातोद, गौतमपुरा, बेटमा, सांवेर तथा चन्द्रावतीगंज अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अपने बल के साथ देपालपुर की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।