महामहिम राष्ट्रपति के इन्दौर प्रवास की तैयारियों के लिये बैठक सम्पन्न 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। महामहिम राष्ट्रपति के 29 मई को इन्दौर में प्रस्तावित आगमन की तैयारी के लिए आज वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की बैठक ओल्ड टर्मिनल एयरपोर्ट में संपन्न हुई।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र एवं राजेश हिंगनकर, मनीष कपूरिया, एडीएम अजय देव शर्मा और अभय बेड़ेकर, एयरपोर्ट प्रबंधन सहित सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में संबंधित विभागों और अधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुरूप जिम्मेदारी सौंपी गई।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 29 मई को उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात सायंकाल एयरपोर्ट इन्दौर आएंगे और यहाँ से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।