पैसे लेकर कथा नहीं करने वाला कथावाचक गिरफ्तार, अब जेल में बांचेगे कथा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। पुलिस ने गुजरात के आमला से आरोपी अजीतसिंह चौहान उर्फ प्रभु महाराज निवासी ग्राम पोटादा सारंगपुर हनुमान मंदिर को गिरफ्तार कर लिया। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक वह कथावाचक है और उसने भागवत कथा तथा धार्मिक यात्रा के नाम पर कई महिलाओं से 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।
पुलिस के अनुसार तथाकथित प्रभु महाराज ने फरवरी 2021 को सूर्यदेव नगर में एक भागवत कथा की थी और उसके बाद फिर कई महिला श्रद्धालुओं से जल्द और कथा करवाने के नाम पर पैसे ले लिए थे।
कोरोना खत्म होने के बाद जब उन्होंने महाराज को कथा करने का बोला तो वे टालने लगे। श्रद्धालुओं ने अपने पैसे मांगे तो पैसे देने में भी महाराज ने आनाकानी की, जिसके बाद फरियादी पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।