1 लाख से अधिक हुई इंदौर कलेक्टर के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या, बना नया रिकॉर्ड 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. कलेक्टर इंदौर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आज फॉलोअर्स की संख्या एक लाख हो गई है। इंदौर के प्रशासन की यह एक बड़ी उपलब्धि है।  मध्य प्रदेश के किसी भी शासकीय व्यक्तिगत अकाउंट की तुलना में यह  संख्या सर्वाधिक है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए थे कि शासकीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मुहैया कराई जाए। इन निर्देशों के पालन में इंदौर में अधिक ध्यान दिया गया है.
कलेक्टर मनीष सिंह ने ट्विटर हैंडल के सक्रिय और रुचि पूर्ण संचालन के लिए जनसंपर्क विभाग इंदौर की सराहना की है।
कलेक्टर इंदौर का ट्विटर अकाउंट दिन प्रतिदिन के शासकीय  क्रियाकलापों की त्वरित रूप से जानकारी देने में अत्यधिक सक्रिय रहा है।
अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां ट्विटर के माध्यम से नागरिकों के बीच साझा की गई हैं। अनेक मौकों पर उत्पन्न संशय की स्थिति में भी कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट से दी गई जानकारी ने भ्रम के कुहासे को साफ़ किया है।
भ्रामक और असत्य जानकारियों पर भी त्वरित रूप से टिप्पणी कर सही स्थिति को स्पष्ट किया गया है यही नहीं अनेक अवसरों पर नागरिकों द्वारा ट्विटर के माध्यम से संज्ञान में लायी गई समस्याओं का समाधान भी कलेक्टर सिंह द्वारा किया गया है।
 लॉकडाउन और कोरोना काल में कलेक्टर अकाउंट सर्वाधिक लोकप्रिय रहा है  इस अकाउंट के अनेक ट्वीट्स ऐसे भी रहे हैं जिन में इम्प्रेशन की संख्या 1 लाख तक पहुँची है।
सोशल मीडिया में एक विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले प्लैटफ़ॉर्म हो जाने के कारण इस तरह बड़ी संख्या में इस अकाउंट से फॉलोवर जुड़े हैं.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।