जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन के देशभर से आए पदाधिकारियों ने ली इन्दौर में सेवा की शपथ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

* कलेक्टर मनीष सिंह ने दिलाया पानी बचाने और बढ़ाने का संकल्प

इन्दौर। अ.भा. जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन से जुड़े देश के 58 समूहों के करीब 1600 सदस्यों की मौजूदगी में रविवार रात लाभ मंडपम सभागृह में सांसद शंकर लालवानी एवं कलेक्टर मनीष सिंह के आतिथ्य में फेडरेशन के नए पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
मंगलाचरण एवं गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए इस गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नाहर ने स्वागत उदबोधन एवं सचिव भरत शाह ने दो वर्षीय कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
निवृत्तमान अध्यक्ष संजय-सुनीता नाहर ने वर्ष 2022-24 के लिए नरेन्द्र-प्रभा संचेती को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। संचेती ने मदर्स डे को सार्थक करते हुए सभागृह में मौजूद अपनी मां के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से ही इन्दौर लगातार स्वच्छता का पंच लगा चुका है।
जैन समाज मानव सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सेवा कार्य कर रहा है, जो वंदनीय और आदरणीय है। कलेक्टर ने देशभर से आए फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारियों को जल संवर्धन एवं जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
सांसद शंकर लालवानी ने भी जैन समाज के सेवा कार्यों और जैन धर्म के सिद्धांतों की खुले मन से प्रशंसा की।
समारोह में श्वेताम्बर जैन महासंघ के अध्यक्ष कैलाश नाहर, समाजसेवी केसरीमल जैन, जैन कांफ्रेंस के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक जैन टीनू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मानव सेवा में विशेष सहयोग के लिए टीना जयसिंह जैन को मानव सेवा रत्न से अलंकृत किया गया। निवृत्तमान अध्यक्ष संजय नाहर के कार्यकाल की अनुमोदना करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

समारोह में संजय लुणावत, मनीष सुराणा, विमल तांतेड़, अशोक मंडलिक, ललित सी. जैन, अतुल झामड़, छगनलाल जैन, राजेन्द्र सुराणा, रेखा जैन, सेवा निवृत्त डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी, कविता कोठारी एवं डॉ. अतुल नाहर सहित बड़ी संख्या में जैन संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
शहर के 18 जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन ने मिलकर इस कार्यक्रम का संयोजन किया। संचालन प्रभा चौपड़ा एवं जिनेश्वर जैन ने किया तथा आभार माना महासचिव सी.ए. नरेन्द्र भंडारी ने।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।