संस्था शुभारंभ ने एक और पुनीत कार्य किया आरम्भ, हर बुधवार सेकड़ों महिलाओं को खजराना गणेश के करवाए जा रहे दर्शन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देवेन्द्र मालवीय.
इंदौर. 3 वर्षो से समाज सेवा में कार्यरत संस्था शुभारंभ ने एक और पुनीत कार्य आरम्भ किया है, हर बुधवार वार्ड क्रमांक 13 की सेकड़ों महिलाओं को खजराना गणेश के दर्शन करवाए जा रहे है.
संस्था के सह कोषाध्यक्ष अमन तिवारी ने बताया कि कोविड काल में आम जनमानस की सेवा हेतु प्रारंभ की गई यह संस्था नित्य नए कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज एवं क्षेत्र की समस्याओं को हल करना एवं क्षेत्र के युवाओं को संस्कारों के साथ समाज सेवा से जोड़ना है.
संस्था द्वारा अन्य समाज सेवी कार्य लगातार किए जाते है जैसे गरीब कन्याओं को शिक्षण सामग्री वितरण, दिव्यांग बच्चों के साथ हर पर्व मनाया जाना एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज सशक्त करना, जल्दी ही संस्था का होली मिलन समारोह आयोजन भी किया जायेगा।

तिवारी के अनुसार सनातन संस्कृति में देव दर्शन का अति महत्व है इसलिए 5 बुधवार से संस्था शुभारंभ के द्वारा वार्ड क्रमांक 13 की सेकड़ों की संख्या में महिला शक्ति को खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करवाए जा रहे है जिसमे उनके आने जाने का किराया नि शुल्क रहता है, यह कार्य तब तक चलता रहेगा जब तक क्षेत्र की प्रत्येक मातृ शक्ति भगवान गजानंद का दर्शन लाभ नहीं ले लेती ।

बता दें कि समाज सेवी शिवम योगी के अथक प्रयासों से ही स्कीम नंबर 51 में पुनः सिटी बस प्रारंभ हुई है, उन्हीं के नेतृत्व में यह पुण्य कार्य किया जा रहा है ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।