इंदौर में टीकाकरण की रफ्तार हुई धीमी मरीजों की संख्या में भी गिरावट जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शुक्रवार को शहर में बच्चों का सामान्य टीकाकरण होने और स्वास्थ्य विभाग के पास टीके की कमी होने के कारण कम केंद्रों पर कोविड से बचाव का टीकाकरण किया जाएगा। शहर में छह स्थानों पर को वैक्सीन तथा दो स्थानों पर कोविशील्ड का टीका लगेगा। छह स्थान पर को वैक्सीन का सेकंड डोज 18 प्लस और 45 प्लस वालों को लगेगा। ये टीके नगर निगम मुख्यालय ,शारदा कन्या स्कूल राजेंद्र नगर, पीसी सेठी अस्पताल की लाइब्रेरी, मांगीलाल चुरिया हॉस्पिटल के पास अंबेडकर नगर उद्यान,अरण्य स्कीम नंबर-78 में एवं हुकमचंद अस्पताल पर लगेगा। इसके अलावा महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) और पीसी सेठी अस्पताल में 45 प्लस को पहला और दूसरा डोज कोबी शिल्ड का वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जितने भी स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा था वहां पर शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य नहीं होगा। सभी जोनल कार्यालय, सभी ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर व अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन संबंधी कार्य भी शुक्रवार को नहीं होगा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

10 जून की कोरोना बुलेटिनकी रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 117 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 10063 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 5724 रैपिड टेस्टिंग (RT PCR) सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 9936 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 152341 हो गई है। रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 0 है और खारिज सैंपल 10 पाए गए। 2 मृत्यु के बाद आज दिनांक तक कुल 1366 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 849 हो गई है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।