Indore News – इंदौर शहर की जनता पर कचरा शुल्क के 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर न्यूज़ । शहर की जनता नगर निगम को कचरा तो खूब दे रही है, लेकिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क भरने के मामले में शहर फिसड्डी साबित हो रहा है।

पांच साल में जनता पर 50 से 60 करोड़ रुपये तक का शुल्क बकाया हो गया है। कोरोनाकाल के दौरान नगर निगम भी वसूली को लेकर सख्ती नहीं कर रहा है।

निगम अफसरों का कहना है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क को लेकर सबसे बड़ी बाध्यता सरचार्ज की है। कचरा कलेक्शन शुल्क पर सरचार्ज (दंड) लागू नहीं है।

इस वजह से कई लोग शुल्क समय पर भरने को लेकर चिंतित नहीं रहते। कई लोगों का तीन तीन, चार-चार साल का शुल्क बकाया है। यदि इतनी बकाया राशि निगम को मिल जाए, तो उसके कई विकास कार्य शुरू या पूरे हो सकते हैं।

हालांकि, अभी आला स्तर पर कचरा शुल्क की वसूली बढ़ाने को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। रोजाना चार-पांच लाख रुपये का शुल्क भी आ जाए, तो राजस्व विभाग सतुष्ट हो जाता है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

शहर में 2016 से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क लागू किया गया था, क्योंकि निगम लोगों को घर बैठे कचरा देने की सुविधा दे रहा है।

यह शुल्क केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की गाइड लाइन के आधार पर लागू किया गया है हर साल स्वच्छ सर्वे के दो-तीन महीने पहले वसूली बढ़ाने का अभियान चलाया जाता है और लक्ष्य के अनुरूप वसूली के बाद अभियान ठंडा पड़ जाता है।

वसूली बढ़ाने के लिए सर्वे से पहले एनजीओ के प्रतिनिधि सक्रिय रहते हैं, लेकिन सर्वे के बाद वे भी लोगों से शुल्क भरने का आग्रह करना बंद कर देते हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।