जलाभिषेक अभियान के कार्यों की आज से होगी शुरुआत 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को राज्य स्तरीय जल संसद के आयोजन और इस अवसर पर जल अभिषेक अभियान के कार्यों की प्रदेश व्यापी शुभारंभ हेतु जिला/जनपद/ग्राम स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामीणजन की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम 12 बजे से रायसेन से लाइव टेलीकास्ट किया जायेगा।
ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन कर जल संरक्षण एवं  भूजल कार्यों का शुभारंभ होगा। इस दिन जल संरक्षण संवर्धन के कोई एक कार्य लिया जाकर जल यात्रा वहां से प्रारंभ कर पंचायत तक यात्रा निकाली जाएगी।
लाइव प्रसारण के पूर्व प्रत्येक पंचायत पर ग्राम सभा आयोजित की जायेगी। ग्राम सभा में जल संरक्षण एवं भू संवर्धन कार्यो का चयन कर कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।
समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामीणजन की अधिक से अधिक उपस्थिति हेतु सूचना की जाये। साथ ही निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।