सनावद से महू का काम राष्ट्रीय परियोजना में शामिल, इंदौर महू खंडवा रेल लाइन की निगरानी करेंगे प्रधानमंत्री

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इंदौर-महू बड़वाह, सनावद, खंडवा ब्राडगेज रेल लाइन योजना को राष्ट्रीय परियोजना में शामिल कर लिया गया है। अब सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय इसके काम की निगरानी करेगा।
इंदौर से राऊ होकर महू तक ब्राडगेज रेल लाइन डाली जा चुकी है। खंडवा से सनावद तक की लाइन भी बनकर तैयार हो चुकी है। इंजन चलाकर परीक्षण भी हो चुका है। अब बाकी बची सनावद से महू डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर की लाइन ब्राडगेज में बदलना है। इसे बनाने की रफ्तार अब तक ढीली ढाली थी लेकिन अब इसे तेजी से पूरा किया जाएगा। मीटरगेज को ब्राडगेज में बदलने के लिए गेम कनवर्जन काम की निगरानी सीधे-सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। ट्रैक बदलने स्टेशनों को सजाने संवारने उनका विकास करने, नर्मदा पर मोरटक्का खेड़ी घाट पर पुल बनाने घाट सेक्शन में महू से लेकर बड़वाहा के बीच पहाड़ काटकर सुरंगों को बनाने का काम प्रधानमंत्री कार्यालय की निगाहबानी में होगा। मोरटक्का में 900 मीटर का पुल 2024 तक पूरा करना होगा। वन विभाग भी रेल लाइन के लिए सर्वे कर फटाफट जमीन देगा। इस रेल मार्ग पर बारह टनल (सुरंगों) का रास्ता होगा। पहाड़ों को काटकर सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। सनावद विकास समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।