खजराना गणेश मंदिर में घुस रहा था युवक, खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर विवाद व हंगामा किया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore Crime News. मंगलवार सुबह 4.30 बजे  खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे दर्शनार्थी ने हंगामा मचाया। खुद को मध्य प्रदेश के एक मंत्री का दामाद बताते हुए मंदिर बंद होने के बावजूद प्रवेश के लिए सुरक्षाकर्मियों पर रसूख दिखाया। हालांकि बाद में मंदिर खुलने पर खुद को अतुल तिवारी बताने वाले शख्स ने दर्शन किए। मामले को सुलझाने के लिए इस दौरान खजराना थाने से पुलिसकर्मी भी पहुंचे। मंदिर खुलने से डेढ़ घंटे पहले पहुंचे इस शख्स ने पहले भजन गाए। इसके बाद पांच बजने पर बैरिकेड हटाकर प्रवेश करने की कोशिश की। रोकने पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे का वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधक प्रकाश दुबे ने बताया कि मंदिर रात 11 से सुबह 6 बजे तक बंद रहता है। इस दौरान भक्त को प्रवेश नहीं दिया जाता।

तड़के पहुंचा एक श्रद्धालु दर्शन की जिद कर रहा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर उसने विवाद किया। हालांकि बाद में लोगों के समझाने पर उसने निर्धारित समय में दर्शन किए। थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया मंदिर प्रबंधक प्रकाश दुबे की शिकायत पर अतुल तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।