Press "Enter" to skip to content

तपती गर्मी में Heat stroke से बचने के लिए ये 10 Summer Drinks करेंगे आपकी मदद

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती हैं।
गर्मी के मौसम में अक्सर खाने का मन नहीं करता ऐसे में आप ज्यूस और फलों का सेवन कर सकते हैं ।Heat stroke से बचने के लिए इन 10 Summer Drinks

ताजा नारियल पानी

-नारियल पानी शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ Heat stroke के ख़तरे से भी बचाता है। :

तरबूज़ का रस-

तरबूज़ में पानी की मात्रा अधिक होने के साथ यह कैलोरी में बहुत कम होता है। तरबूज़ का रस शरीर में ठंडक देता है।

केरी पना-

स्वाद में अच्छा होने के साथ केरी पना गुणों में भी बहुत लाभदायक होता है। केरी पना में Heat stroke से बचने के लिए कई गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन गर्मियों में जरूर कीजिए।

लौकी का रस-

लौकी में 96 प्रतिशत पानी होता है।लौकी का रस ठंडक प्रदान कर शरीर में भरपूर पानी का संचार करता है। लौकी का रस ब्लड प्रेशर को कम रखने में मदद करता है।

गन्ने का रस-

गन्ने का रस गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडा और ताज़ा रखता है। गन्ने के रस में पुदीना और नींबू मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

नींबू पानी-

नींबू पानी गर्मी और लू से बचाव करता है। नींबू पानी से व्यक्ति अंदर से भी खुद को तरोताजा महसूस करता है। यह आसानी से बन जाने वाला रस है।

जलजीरा-

जलजीरा भुने हुए जीरे और पानी का मिक्स होता है। यह पेट संबंधी रोगों को दूर करता है। जलजीरा Heat stroke से भी बचाव करता है।

सत्तू-

सत्तू भी Heat stroke से बचने के लिए लाभदायक है। इसका रस बहुत फायदेमंद होता है।

अनार का रस-

अनार का स्वाद में बहुत अच्छा होता है। अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई की मात्रा उच्‍च होती है।

खरबूजे का रस 

गर्मी के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है। यह शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। गर्मी के मौसम में खरबूजे का रस स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्छा होता है।

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »