Whatsapp पर आने वाला है ये जबरदस्त फीचर, सेंड मेसेज को कर सकेंगे एडिट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। वाट्सएप (WhatsApp) पर जल्द ही नया फीचर आ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ये फीचर ‘मैसेज एडिट बटन’ (Message edit feature) का होगा जिसके ज़रिये आप अपने भेजे हुए मैसेज को एडिट कर सकेंगे।

हाल ही में वाट्सअप ने यूजर्स को इमोजी रिएक्शन का फीचर गिफ्ट किया था और अब एक और धांसू अपडेट की तैयारी है। रिपोर्ट के अनुसार ये नया फीचर एप को बीटा वर्जन के लिए तैयार किया जा रहा है

अब तक वाट्सअप पर किसी को मैसेज भेजने के बाद उसमें किसी भी तरह की तब्दीली करने का विकल्प नहीं है। अगर आप अपने मैसेज को बदलना चाहते हैं तो आपके पास उसे डिलीट कर दुबारा भेज सकते हैं।

लेकिन मैसेज एडिट फीचर आने के बाद आप भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे। मतलब उसमें बदलाव किया जा सकेगा, कुछ हटाना जोड़ना हो तो वो भी संभव होगा।

वॉट्सऐप के नए फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने इस नए फीचर के बारे में रिपोर्ट की है। इसके मुताबिक इमोजी रिएक्शन फीचर के बाद अब कंपनी सेंड किए गए मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन भी दे सकती है।

अगर ऐसा होता है तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सअप अपने कन्ज़्यूमर्स के लिए और उपयोगी साबित होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।