आज प्रधानमंत्री भोपाल में, राष्ट्र को देंगे वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सौगात 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

PM मोदी सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातियों के विकास और कल्याण के कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे.

रेल मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में रेलवे की कई पहल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें आमान परिवर्तन और विद्युतीकृत उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज बड़ी लाइन खंड, भोपाल-बरखेड़ा खंड में तीसरी रेललाइन, रेललाइन परिवर्तन और विद्युतीकृत मथेला-निमाड़ खीरी बड़ी लाइन खंड और विद्युतीकृत गुना-ग्वालियर खंड शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन-इंदौर और इंदौर-उज्जैन के बीच दो नई मेमू ट्रेनों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

गोंड साम्राज्य की बहादुर और निडर रानी कमलापति के सम्मान में पुनर्विकसित मध्य प्रदेश के पहले विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम दिया गया है।

सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत पुनर्विकसित स्टेशन को आधुनिक विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ पर्यावरण-अनुकूल इमारत के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें दिव्यांगजनों के लिए आवागमन में सहूलियत को भी ध्यान में रखा गया है। स्टेशन को परिवहन के विभिन्न साधनों के एकीकृत हब के रूप में भी विकसित किया गया है।

बिरसा मुंडा ने जिस रांची जेल में प्राण त्यागे, उसे अब बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल से इसका ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।