Contents
MP News -1
नवीन शिक्षा नीति विद्यार्थियों के शिक्षा और कौशल संवर्धन के साथ सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

स्नातक प्रथम वर्ष का ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम सम्पन्न
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में लागू की गई नवीन शिक्षा नीति विद्यार्थियों को शिक्षा और कौशल संवर्धन के साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी। पाठ्यक्रमों में रोजगारमूलक विषयों को शामिल करने से पढ़ाई समाप्त करने के बाद अब विद्यार्थियों को रोजगार के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। डॉ. यादव गुरुवार को शासकीय और निजी महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम वर्ष के 4.94 लाख विद्यार्थियों के लिये आयोजित वर्चुअल इंडक्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पहल से विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप के विकल्प को अपनाकर अपने कौशल को निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को व्यवसायों का अकादमिक ज्ञान या तकनीकी प्रशिक्षण देना मात्र नहीं है। यह विस्तृत उद्देश्यों वाली अत्यावश्यक शिक्षा है, जो युवाओं के कौशल को निखार कर रोजगार के अवसरों के अनुरूप उन्हें परिपक्व बनाती है।
कार्यक्रम में एमआईसी सेंटर के माध्यम से प्रदेश के 1339 महाविद्यालयों के छात्र वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। इस अवसर पर आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों से चर्चा की और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिये।

MP News -2
फोटो मीटर रीडिंग (पीएमआर) के लिए मीटर रीडर का उपभोक्ता परिसर में जाना अनिवार्य

अब नहीं भर सकेंगे आंकलित खपत
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किये हैं कि किसी भी स्थिति में मीटर रीडरों द्वारा कार्यालय में बैठकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन की आंकलित खपत दर्ज किया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही यदि ऐसा पाया गया कि मीटर रीडर द्वारा मीटर रीडिंग उपभोक्ता के परिसर में जाकर नहीं ली गई है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यालय स्तर से एनजीबी प्रणाली की समीक्षा में यह पाया है कि मैदानी कार्मिकों द्वारा उपभोक्ताओं के परिसरों में स्थापित मीटरों के चालू हालत में होने के बावजूद भी आंकलित खपत दर्ज की जा रही है जो किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंपनी ने यह भी निर्णय लिया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में जाए बिना एनजीबी प्रणाली में खपत दर्ज करने की सुविधा बिलिंग प्रणाली में बंद कर दी गई है और कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक सहित मीटर रीडरों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
कंपनी ने कहा है कि मीटर वाचन की निगरानी, मीटर वाचकों के कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा के चलते कंपनी कार्यक्षेत्र में बिलिंग संबंधी शिकायतें वर्तमान में आधी रह गईं है। कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के परिसर की फोटो मीटर रीडिंग में शुद्धता (एक्युरेसी) के साथ ही बिलिंग संबंधी शिकायतों को शून्य करने एवं कंपनी के राजस्व में वृद्धि करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
MP News -3
फिर करवट लेगा मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट रही। हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में कुछ ठंडक भी बढ़ी है। एक-दो दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटे में नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में तापमान में गिरावट रही। अगले 24 घंटों की बात करें तो बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।