मुख्यमंत्री आज ‘वर्चुअल’ माध्यम से देंगे 100 करोड़ रू. के विकास कार्यों की सौगात

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 मार्च सोमवार को सुबह 11 बजे इन्दौर में लगभग 100 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। लोकार्पण का यह कार्यक्रम वर्चुअल आयोजित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दिन इन्दौर में यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा का लोकार्पण करेंगे। उनके द्वारा 14 करोड़ 80 लाख रुपए लागत के नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का लोकार्पण किया जाएगा।
इस बस स्टैंड में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही यात्रियों के लिए अनेक सुविधाएं जुटाई गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान इन्दौर में स्वच्छ भारत मिशन तथा वाटर प्लस के दिशा निर्देशों के तहत  80 करोड़ रुपये लागत के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे।
यह ट्रीटमेंट प्लांट लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास तथा सिरपुर तालाब के पास बनाए गए हैं। इन दोनों प्लांट की 55 एमएलडी सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट की क्षमता है।
चौहान 300 स्थानों से 3 हजार बाइसिकलों को किराए पर देने की योजना की शुरुआत भी करेंगे। इस योजना का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। इसकी  लागत 10 करोड़ रुपये है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।