Today Top Indore News in Hindi – इंदौर समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

Today Indore News -1

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य पूरा, 12 नाम निरस्त

इंदौर.  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदौर नगर निगम क्षेत्र में महापौर तथा पार्षद पदों के लिये प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा  (जांच) का कार्य आज किया गया। संवीक्षा के दौरान 12 नाम निर्देशन पत्र को निरस्त किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त हुये है उनमें वार्ड क्रमांक-14 से नितीन जैन, 16 से श्रीमती सुरज तंवर, 17 से राजकुमार अमझेरिया, 35 से सुनील पटेल, 45 से सुश्री रेखा रमन कैरो, 46 से सुश्री रचना नागवंशी, 47 से भगवतसिंह कटारिया,  50 से महेश जोशी,  61 से सुश्री वैशाली वर्मा, 65 से गोपाल कोड़वानी और हिमांशु यादव तथा 76 से सुश्री रेखा थाटे शामिल है।

Today Indore News -2

एक सिपाही ने दूसरे सिपाही के घर, फेंके पत्थर 

इन्दौर। पुलिस वालों की महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद एक ने दूसरे के र पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी, मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस लाइन में एक सिपाही ने दूसरे के घर पर पथराव किया। सदर बाजार पुलिस के अनुसार जूना रिसाला पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मियों के घर की महिलाओं के बीच विवाद हुआ। इसमें सिपाही इमरान उर्फ हनीफ ने अशरफ खान के घर के बाहर लगे टीन शेड पर पथराव करते हुए गाली-गलौज की और उन्हे जान से मारने की धमकी दी। हालांकि सदर बाजार पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बाद में समझौता भी हो गया इसलिए किसी भी पक्ष की और से कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई है।
 

Today Indore News -3

महिलाओं के झगड़े में पुरूषो के बीच चलें चाकू चार घायल 

इन्दौर। हाई लिंक सिटी में दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया इस पर दोनों महिलाओं के पुरुषों में हथियार चल गए , जिसमें 4 लोग घायल हो गए। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत का है पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राहुल पिता नंदराम अहिरवार 30 साल निवासी हाई लिंक सिटी की रिपोर्ट पर रणजीत, नीलेश आदि के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, उसने पुलिस को बताया कि महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें राहुल और एक अन्य घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के रणजीत पिता रामकिशोर की रिपोर्ट पर आरोपी राहुल, रोहित, सौरभ और नंदराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी रणजीत के मुताबिक आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें रणजीत और उसका चचेरा भाई राजेश भी घायल हो गया।

Today Indore News -4

कचरा फेंकने की बात पर विवाद और हमला, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस रिपोर्ट 

इन्दौर। कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बड़ गया कि दोनों फक्षों की और से एक-दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया गया जिसमें दोनों पक्ष के कुल 4 लोग घायल हो गए। मामला बेटमा थाना क्षेत्र का है जहां.अजीत चौधरी की शिकायत पर कैलाश और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं कैलाश की शिकायत पर अजीत और उनके साथियों पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक खेत पर कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था।

Today Indore News -5

रुपए उधारी की रिपोर्ट थाने में बन गई इज्जत लूटने की रिपोर्ट, कोर्ट में खुलासा मुल्जिम बरी 

इन्दौर। एक महिला द्वारा उसकी इज्जत पर हाथ डालने की रिपोर्ट पर गिरफ्तार मुल्जिम पर कोर्ट में केस सुनवाई के दौरान उक्त महिला द्वारा यह कहना कि उसने इज्जत पर हाथ डालने की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई थी, वह पढ़ी – लिखी नहीं है और पुलिस ने क्या लिखा उसे नहीं पता । पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगा रहा है कोर्ट ने महिला के इस बयान के बाद पांच साल चले प्रकरण में मुल्जिम को बरी कर दिया।
किशनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले तेजराम पर महिला की रिपोर्ट में इल्जाम लगाया था कि 27 जून 2015 को दोपहर में वह घर में अकेली थी तब मुलजिम उसके घर का दरवाजा तोड़कर घुसा और उसकी इज्जत पर हाथ डालने का प्रयास किया। उसे गालियां देते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते महिला ने दवा पीकर जान देने की कोशिश भी की थी पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मुलजिम को गिरफ्तार किया था। मामला अदालत में चला तो पीड़िता ने बलात्कार का प्रयास करने की बात को नकार दिया और कहा कि उसके पति ने मुलजिम को 10 हजार रुपए उधार दिए थे, जिसे वह काफी समय से नहीं दे रहा था घटना वाले दिन भी नहीं दिए तो वह पति के साथ पैसे नहीं देने की रिपोर्ट लिखाने थाने गई थी। वह पढ़ी-लिखी नहीं है और पुलिस ने क्या लिखा उसे नहीं पता। वह केवल दस्तखत करना जानती है अभियोजन द्वारा उसे होस्टाइल घोषित करने पर जज ने मुलजिम को बरी कर दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।