इंदौर की टॉप न्यूज़ – Indore News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Indore News in Hindi-1

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. रमन सिंह सिकरवार का सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रमन सिंह सिकरवार का 5 मई 2022 को कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा, सदस्य श्री चंद्रशेखर रायकवार, डॉ. कृष्णकांत शर्मा एवं आयोग के सचिव श्री प्रबल सिपाहा की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोग के सभी अधिकारी, कर्मचारी व कई सेवानिवृत्त अधिकारी और गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

 

Contents

Indore News in Hindi-2

खाली पड़े प्लाटों पर भी वाटर रिचार्जिंग अनिवार्य हो

इंदौर। शहर के प्लाट खरीदकर पैसा (पूंजी) लगाने वालों के भूखंड हजारों की संख्या में है। बारीश में इन प्लाटों को भी वाटर रिचार्जिंग कर शहर का भूमिगत जलस्तर बढ़ाया जा सकता है। इंदौर में एक-एक कालोनी में पचास से सौ तक खाली प्लाट पड़े है।
इन प्लाटों के अलावा बड़े बड़े भूखंडों पांच सितारा होटलों, बहुमंजिला मकान की छतों का पानी भी रिचार्जिंग किया जा सकता है। इंदौर में गांधी हॉल घंटा घर से लेकर नगर निगम की नर्मदा योजना की पानी की टंकियों के आसपास खाली जमीन पर भी वाटर रिचार्जिंग किया जा सकता है। पक्की सीमेंट की सड़कों में भी वाटर रिचार्जिंग के लिए गढ्डे कर पानी जमीन की गहराई में उतारा जा सकता है।

Indore News in Hindi-3

सौ रू. का टमाटर पचास रूपए किलो हुआ, आवक बढ़ने से भाव गिरे

इंदौर। दो तीन दिन पहले इंदौर की सब्जी मंडियों में टमाटर 80 से 100 रू. प्रति किलोग्राम के भाव बिक रहा था जो अब पचास रू. किलो पर आ गया है।
शादी ब्याह की मांग होने से टमाटर के भाव 1200 रूपए से 1300 रू. प्रति कैरेट हो गए थे जो आज आवक बढ़ने के साथ 500 से 900 रूपए पर आ गए।
टमाटर में बेस्ट माल की कमी है। महाराष्ट्र से टमाटर की एक से दो गाड़ियां आ रही थी तो टमाटर महंगा होकर 80 से 100 रू. किलो हो गया था लेकिन अब भाव 45 रू. बेस्ट माल 60 रू. प्रति किलोग्राम हो गए।
टमाटर के भावों में उतार चढ़ाव का फायदा जो स्टाकिस्ट उठा रहे थे। माल छुपाकर स्टाक किया था उनके पिलपिले टमाटर अब सस्ते बिकने लगे है।

Indore News in Hindi-4

विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव 10 मई तक आमंत्रित 

इन्दौर। युवाओं के लिए स्थापित पुरस्कारों यथा कबीर, शंकराचार्य, गुरु नानक, गौतम बुद्ध, रहीम राज्य सम्मान के प्रस्ताव 10 मई तक आमंत्रित किए गए हैं । जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के संबंध में पुरस्कार नियमों का उल्लेख किया गया है। इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं कि 10 मई तक प्राप्त आवेदनों को रजिस्टर में तिथिवार पंजीकृत कर अंकित किया जाए। उक्तावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाए।

Indore News in Hindi-5

घर में बनाया भोजन सुस्वास्थ्य के लिये सबसे उत्तम 

इन्दौर। बच्चों के अंदर फास्ट फूड, जंक फूड, पीजा, बर्गर, कोल्ड्रिंग्स और बाहर की चीज़ें खाने की आदत स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव ड़ालती है, जिससे अनावश्यक मोटापा और नई बीमारियां बढाती है, स्मरणशक्त‍ि भी कमजोर हो जाती है।
अतः इन बीमारियों से बचने एवं सुस्वास्थ्य के लिये घर में विशेष माँ के हाथ का बनाया गया भोजन सर्व श्रेष्ठ आहार है। जीवन में आगे बढ़ने के लिये ”स्वस्थ तन औन स्वस्थ मन” होना अति आवश्यक है।
उक्त विचार ज्ञानशिखर ओमशान्ति भवन में चल रहे 5 दिवसीय एकता समर कैम्प में मोटिवेशन स्पीकर बहन हर्षा अकोटकर ने बच्चों को कहानी के माध्यम से समझाया।
आपने खेल खेल में बहुत ही मनोरंजक तरीके से बच्चों को समझाया कि हमें किस प्रकार छोटे से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करना है साथ ही एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने की विधि बताई।
ओमशान्ति भवन की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने कहा कि हमें जीवन में सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है तो नैतिकता और सकारात्मक सोच को अपनाना होगा सदा सीखने की भावना होगी तो आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर शारीरिक उर्जा को बनाये रखने के लिये कई एक्सरसाइज कराया ब्रह्माकुमार सुमित भाई ने। उक्त शिविर 8 मई तक सायं 5.30 से 7.30 बजे तक चलेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।