आगामी अवकाशों को भुनाने में लगा पर्यटन विकास निगम, प्रदेश में मनेगा वैशाखी पर्व

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अगले महीने से बढ़ेगा इंटरनेशनल और डोमेस्टिक पर्यटन
भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने आगामी छुट्टियों को भुनाने की तैयारी कर ली है। 14 अप्रैल से तीन प्रॉपर्टी में वैशाखी पर्व मनाया जाएगा।
कोविड के बाद से मप्र पर्यटन विकास निगम प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काफी काम कर रहा है। इसके लिए कई नई योजनाएं भी लाई गई हैं और कई पर काम किया जा रहा है।

वैशाखी के लिए प्रदेश की तीन प्रॉपर्टी को चुना गया है। इनमें महेश्वर, हनुवंतिया और उज्जैन शामिल हैं। यहां 14, 15 और 16 अप्रैल को पंजाबी फूड फेस्टिवल के साथ ही पंजाब के पारंपरिक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा की व्यवस्था भी की गई है। तीनों दिन यहां पंजाबी माहौल मिलेगा।
इससे पहले हाल ही में गुड़ी पड़वा पर भी खास आयोजन किया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक एनके स्वर्णकार ने बताया कि चार दिन लगातार छुट्टियां होने से वैशाखी पर्व पर ये खास आयोजन किया गया है।
उज्जैन की शिप्रा रेसीडेंसी में ज्यादा माहौल मिलने की उम्मीद है। तीन दिन लगातार यहां आयोजन किया जाएगा। महेश्वर और हनुवंतिया में लोगों के रिस्पांस को देखते हुए अगले दो दिन फेस्टिवल बढ़ाया जाएगा।

यूरोप, यूके के साथ ही लेह नैनीताल की बुकिंग

भोपाल के ट्रेवल एजेंट्स के पास भी पूछपरख बढ़ गई है। कई लोगों ने गर्मियों की छुट्टियों में बाहर जाने का प्लान बना लिया है। इस महीने के आखिर से भोपाल से विदेश जाने वालों की संख्या ज्यादा है।
यूरोप और यूके की ठंडी जगह जाने वालों में परिवार के साथ ही कपल्स शामिल हैं। घरेलू पर्यटन में भी इजाफा हुआ है।
लेह, कश्मीर, नैनीताल जैसे हिल स्टेशन पहली पसंद बने हुए हैं। परिवार के साथ ही कई युवा भी ग्रुप बनाकर अगले महीने यहां जाने की बुकिंग ट्रेवल एजेंट्स से करवा चुके हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।