खिलौने बच्चों के लिए जुटा रहे या राहुल के लिए – गृह मंत्री मिश्रा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के खिलौने एकत्रित कर आंगनवाड़ी में देने पर तंज कसा। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी पहले यह बताए कि खिलौने आंगनवाड़ी के लिए एकत्रित कर रहे है या राहुल गांधी के लिए।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसी सोच और विचार है कि कुछ बच्चों के पास खिलौने ही खिलौने है, कुछ बच्चों के खिलौने सपने है।
इसलिए सभी बच्चों को खिलौने और जरूरत का सामान मिले और समाज को जागरूक करने के लिए आज हाथ ठेला लेकर निकल रहे हैं। बता दें इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने एक दिन पहले सोमवार को खिलौने एकत्रित कर आंगनवाडियों में दिए।
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का एकमात्र उद्देश्य देश और समाज को तोड़ना है।
और उनका हर नया कदम इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बढ़ता है। मिश्रा ने जयस संगठन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जयस के आंदोलन को कांग्रेस दो फाड़ करना चाहती है। खुद के आंदोलन में जा नहीं सकते। इसलिए दूसरे के आंदोलन में शामिल होने जा रहे है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।