पंचायत निर्वाचन के लिये होगा दो सत्रों में प्रशिक्षण 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। इन्दौर जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 संपन्न कराये जाने हेतु पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रं. 1 का प्रशिक्षण दिनांक 30 एवं 31 मई 2022 को दो सत्रों में प्रशिक्षण रखा गया है। जिसमें प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक रहेगा एवं  द्वितीय सत्र दोपहर 02 बजे से साय 05 बजे तक रहेगा।
प्रशिक्षण होल्कर विज्ञान महाविद्यालय, ए.बी. रोड़, भंवरकुआ के पास रहेगा। निर्वाचन प्रशिक्षण आदेश संबंधी आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह द्वारा प्रसारित किये गये है। जिसकी तामीली सर्व संबंधित विभागों को कराई जा चुकी है एवं दूरभाष पर भी सर्वसंबंधित विभागों को डाक वितरण एवं प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु अपने विभागीय कार्मिकों को आदेश तामीली एवं सूचित करने के संबंध में दुरभाष पर निर्देश दिये गये है।
संयुक्त संचालक (योजना) एवं नोडल अधिकारी (कार्मिक प्रबंधन) प्रेमचंद परस्ते द्वारा बताया गया है कि उक्त प्रशिक्षण संबंधित संपूर्ण कार्यवाहियां पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन- 2022 अधिनियमों अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह द्वारा निर्देश दिये गये है, कि उक्त आयोजित प्रशिक्षण में संबंधित आदेशित सभी अधिकारी/ कर्मचारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।