अवैध बाइक टैक्सी के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान, सवारी बनकर बुलाई बाइक टैक्सी, और कर ली जब्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। परिवहन विभाग द्वारा शहर में चल रही अवैध बाइक टैक्सियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। आरटीओ जितेंद्रसिंह रघुवंशी ने स्वंय सवारी बनकर बाइक टैक्सी बुक की और बाइक के आने पर जब उसकी जांच में वह नियमानुसार नहीं पाई गई तो उसे जब्त कर लिया।
अब विभाग अवैध चल रही बाईक टैक्सियों को संचालित कर रही कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। इसके खिलाफ भगवा ऑटो रिक्शा यूनियन ने 9 मई को हड़ताल भी की थी।
इसके बाद परिवहन विभाग ने पूरी योजना बनाने के बाद आज सुबह से अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सियों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया है।
आरटीओ रघुवंशी ने बताया कि सुबह टीम के साथ विजयनगर में अभियान शुरू किया गया। यहां उन्होने स्वंय सवारी बनकर टैक्सियों को बुक करते हुए बुलाया और उनकी जांच की वे नियमानुसार नहीं पाई गईं तो उन्हें जब्त कर लिया गया।
करीब 20 से ज्यादा टैक्सियां सुबह विजयनगर में जब्त की गई। इसके अलावा दिन में और भी अलग-अलग स्थान बदलकर बाइक टैक्सियों को जब्त करने की कार्रवाई जारी रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।