डॉटर्स-पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान संपन्न

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉटर्स-पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा आज तलावली चांदा तालाब परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरणविद् डॉ. दिलीप वागेला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आम, नीम, पीपल जैसे विविध प्रजातियों के कुल 101 पौधे रोपे गए। उपस्थित सभी सदस्यों ने न केवल पौधों के रोपण में सक्रिय भागीदारी की, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

गिरीश रोमा माहेश्वरी, अनिल व्यास, अशोक मल्होत्रा, प्रो. ओपी भाटिया, वंदना भाटिया, निशि गंभीर, निर्मला अग्रवाल, वीणा जैन, नीरजा शर्मा, राघव-अंजलि भटजीवाले, नंदा उपाध्याय, कृष्णा व्यास, सुनीता बंसल, दिव्या पंड्या, अनिता अग्रवाल, विजया नेगी, डिम्पल कपूर, चित्रा अग्रवाल, अर्चना भटजीवाले, संध्या पाण्डेय, मनीषा गर्ग, मोना व्यास, वीणा ओझा, एसपी मित्तल, राजकुमारी माखीजा, निशा बियाणी, सुधा माहेश्वरी आदि।

विशेष सहयोग: डॉ. राजेन्द्र बाफना, संजय अग्रवाल, अखिलेश जैन ने भी इस अभियान में विशेष योगदान दिया।

आभार प्रदर्शन: रमेश गंभीर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।