निगम ने कर प्रस्ताव स्थगित किया तुलसी सिलावट ने की घोषणा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

निगम ने कर प्रस्ताव स्थगित किया तुलसी सिलावट ने की घोषणा

नगर निगम की टैक्स बढ़ोतरी को लेकर इंदौरियों के विरोध के बाद सरकार को झुकना ही पड़ा। आने वाले नगर निगम टैक्स बढ़ाने से आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को नुकसान हो सकता है इसलिए सरकार को आगे आना पड़ा। चौतरफा विरोध के बाद मंत्री तुलसी सिलावट ने रेसीडेंसी कोठी पर कहा कि अभी नगरीय निकाय टैक्स में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हाेगी। इंदाैर की जनभावना काे देखते हुए आदेश काे स्थगित कर दिया है। काेराेना काल में ऐसा आदेश लाने काे लेकर कहा कि इंदाैर के जनप्रतिनिधियाें ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर लगातार बात की और इसी का नतीजा है कि आदेश स्थगित किया गया है। सांसद शंकर लालवानी विधायक महेंद्र हार्डिया और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी माैजूद थे।

गौरतलब है मई या उसके बाद कभी मध्यप्रदेश के इंदौर सहित 16 नगर निगमों में चुनाव होने हैं। कांग्रेस तो ठीक, भाजपा भी इस फैसले से दंग थी। इंदौर सबसे बड़ा नगर निगम है और भाजपा हाईकमान इसे किसी भी निकाय चुनाव में गंवाना नहीं चाहता। यही कारण रहा कि सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप कर टैक्स बढ़ाने के फैसले को रुकवा दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।