टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ फेम भूमिका गुरुंग ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ की फेम एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग ने अपने बॉयफ्रेंड और मुंबई में एक रेस्तरां के मालिक शेखर मल्होत्रा से 8 मार्च को शादी रचाई। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई है।
इस शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। करीब एक साल इस कपल ने एक दूसरे को डेट किया और फिर आज शादी की। इस मौके पर एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग ग्रीन कलर के हैवी लहंगे में नजर आई, जिस पर सफेद धागे की कढ़ाई की गई थी। ग्रीन मोतियों के साथ डबल लेयर्ड हार, मैचिंग मांग टीका, नथ और इयररिंग्स के साथ उन्होंने भारी ज्वेलरी कैरी की थी।
भूमिका अपनी शादी में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, फ्लोरल शेरवानी में मैरून पगड़ी के साथ दूल्हे राजा शेखर भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी।

भूमिका ने एक गुरुद्वारे में आनंद-कारज रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई है। भूमिका ने सात फेरे लेने से पहले हमारे एक मीडिया समूह के साथ बात की। भूमिका गुरुंग ने बताया कि उन्होंने और शेखर ने एक महीने पहले तय किया था कि वो मार्च में शादी करेंगे।

भूमिका गुरुंग के दूल्हे मियां बिजनेसमैन हैं और रेस्ट्रॉन्ट चलाते हैं। वह एक्ट्रेस माही विज के कजन भी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमिका गुरुंग कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें ‘निमकी विधायक’, ‘वेडिंग ऐनिवर्सरी’ और ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।