इंदौर। गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र स्नेचिंग की दो घटनाओं में पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी दीपिका पति संतोष बारिया 33 साल निवासी ममता नगर ने दर्ज कराई कि कल शाम वह पैदल-पैदल प्रगति नगर से घर जा रही थी तभी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पीछे से आए। पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से सोने का दो तोले का मंगलसूत्र सहित पेंडल खींचा और फरार हो गए।
फरियादी दीपिका बारिया ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों बदमाशों का पीछा भी किया मगर वे हाथ नहीं आए। द्वारकापुरी पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
इसी प्रकार मनीषपुरी कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय सुरभि पति राकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह घर के पास टहल रही थ , तभी काले रंग की बाइक पर सवार दो लड़के आए और उसके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए।
पुलिस पलासिया ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। और दोनों ही मामलों मे अपराधियों तक पहूंचने कज लिए सीसीटीवी कैमरो कघ मदद ले रही है।