मंत्री सिलावट के नेतृत्व में सांवेर में आयोजित हुआ “अन्न उत्सव”

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के एक लाख 66 हजार 602 सदस्यों को मिलेगा नि:शुल्क राशन का लाभ
इन्दौर। “आजादी का अमृत महोत्सव” की श्रृंखला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ इन्दौर जिले में भी आज “अन्न उत्सव” का आयोजन किया गया।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के अध्यक्षता में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट द्वारा सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्‍क राशन का लाभ वितरित किया गया।
मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के कल्याण के लिये निरंतर प्रयासरत है। आवास योजना से लेकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तक गरीब एवं जरूरतमंदों को सरकार द्वारा सभी मुलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
इसी क्रम में आज अन्न उत्सव के तहत प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज इन्दौर की सभी उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव आयोजित किया गया है।
इन्दौर की लगभग 500 दुकानों से कुल 03 लाख 10 हजार परिवारों और 14 लाख 22 हजार सदस्यों को राशन प्रदाय करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सांवेर विधानसभा की 59 दुकानों से 36 हजार 631 परिवारों और एक लाख 66 हजार 602 सदस्यों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ प्रदाय किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्रता पर्ची धारी सभी जरूरतमंदों को आगामी सितम्बर माह तक नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जायेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत माह मई 2021 से मार्च 2022 तक खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से कराया गया है।
इस योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति हितग्राही (सदस्य) प्रतिमाह के मान से उचित मूल्य दुकान के माध्यम से निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रत्येक उपभोक्ता को एक रूपये प्रति किलो की दर से 5 किलो खाद्यान्न मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत अलग से भी प्राप्त होगा। इस तरह प्रत्येक सदस्य को 5 किलो नि:शुल्क तथा 5 किलो एक रूपये प्रति किलो की दर से इस तरह कुल 10 किलो खाद्यान्न प्रति उपभोक्ता को मिलेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।