उर्वशी रौतेला की मासूमियत ने लूटा दिल, 2 घंटे में 2 लाख से ज्यादा लाइक वीडियो वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज फिल्मी दुनिया में की अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरते हुए नजर आती हैं. फिल्मों या म्यूजिक वीडियोज में उनके डांस और खूबसूरत अदाओं के लिए जाना जाता है तो वहीं इसके अलावा उनके स्टाइलिश लुक (Urvashi Rautela Stylish Look) को ज्यादा पसंद किया जाता है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और अपने लुक को लेकर रौतेला (Urvashi Rautela Photos) बहुत लोगों का दिल लुटती है. यूं तो उर्वशी का बोल्ड और ग्लैमरस लुक हमेशा सुर्खियों में रहता है. लेकिन इस बार उनकी मासूमियत लोगों को अपना दिवाना बना रही है.

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम (Urvashi Rautela Instagram) अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे इतनी मासूम लग रही हैं कि लोग अपना दिल हार जा रहे हैं. वीडियो में उर्वशी फोन पर से सेल्फी लेने की कोशिश कर रही हैं. इस दौरान उनकी अदाएं कातिलाना हैं, तो चेहरे का भोलापन जानलेवा है. वे कभी अपने हाथों से अपने बालों को संवारती हैं, तो कभी अलग-अलग पोज देती हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैन्स से इसका कैप्शन देने को कहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

उर्वशी की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 2 घंटे में इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. तो कई सैकड़ों लोग कमेंट में दिल बना रहे हैं. उर्वशी जब भी कोई पोस्ट डालती हैं, वो कुछ ही घंटों में वायरल हो जाता है. उर्वशी हाल ही में 66th फिल्मफेयर अवार्ड नाइट में नज़र आयी थीं जिसमें उनकी ड्रेस की काफी तारीफ भी हुई थी, और अब उसी अवार्ड नाइट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. उर्वशी रौतेला को मनीष पॉल ने जान्हवी कपूर की फिल्म “रूही” का गाना “नदियों पर” डांस चैलेंज दिया था, जिसे उर्वशी एक्सेप्ट कर लेती है और अपने डांस मूव्स और कॉन्फिडेंस के साथ इस चैलेंज को पूरा करती हैं.

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।