उत्तराखंड भीषण हादसा : मप्र के पन्ना जिले के यात्रियों से भरी बस 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 40 यात्री सवार थे, 23 की मौत, बचाव कार्य जारी, सीएम शिवराज-गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read
SHARE
चारधाम के लिए तीन बसों में सवार होकर निकले थे तीर्थयात्री, ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे, एक बस उत्तराखंड की ओर जा रही थी उसी के साथ हुआ हादसा, दो बसों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है।
पन्ना।मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 28 लोग उत्तरकाशी जिले के डामटा में हादसे का शिकार हुए हैं। पन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।
बताया जा रहा है कि पन्ना के कुछ लोग चारधाम यात्रा के लिए बस बुक कर निकले थे। ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे। पन्ना में खबर लगते ही मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है।
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक 23 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।
बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
बस(यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 23 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 50 किलोमीटर दूर पवई विधानसभा से तीन बसों में सवार होकर तीर्थायात्री निकले थे। एक बस उत्तराखंड की ओर जा रही थी।
दो बसों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है। जो बस उत्तराखंड की ओर जा रही थी, वही डामटा से नौगांव के बीच रिखाऊं खड्ड के निकट हादसे का शिकार हुई है।
हादसे में बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक जताया है। कहा है कि उत्तराखंड के चारधाम यात्रा पर जा रही मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों से भरी बस के हादसे का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। बस हादसे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने गहरा दुख जताया है।
वो लगातार पूरी घटना पर नज़र रखे हुए है। परिजनों से संपर्क में है। उत्तराखण्ड सरकार से भी उन्होंने सम्पर्क किया है। पन्ना के कार्यकर्ताओ से भी कहा कि वो परिजनों की मदद करें।
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से हादसे को लेकर बात भी की है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सीएम धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच रही है।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।