वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, इंदौर से जम्मू के लिए Indigo ने शुरू की विमान सेवा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, अब इंदौर से जम्मू तक का सफर आसान होगा. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की इंदौर-जम्मू रूट पर पहली फ्लाइट का उद्घाटन किया.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, ”इंदौर की जनता के लिए सौगात! मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक केंद्र और देश के स्वच्छतम शहर इंदौर से उत्तर में मंदिरों के शहर जम्मू के लिए पहली उड़ान सेवा का शुभारंभ कर नागरिक उड्डयन में एक नए अध्याय की शुरुआत की.”

सप्ताह में चार दिन चलेगी इंदौर से जम्मू की फ्लाइट

बजट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने एक बयान में कहा कि सिंधिया ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में इस फ्लाइट का उद्घाटन किया. इंदौर और जम्मू के बीच हफ्ते में चार दिन फ्लाइट्स संचालित होंगी. ये फ्लाइट्स सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को होंगी. कंपनी ने कहा कि जम्मू से इंदौर की वापसी की उड़ानें भी इन्हीं चार दिनों में संचालित होंगी.

27 मार्च से Indigo ने शुरू की 100 घरेलू फ्लाइट्स

इंडिगो ने रविवार, 27 मार्च से देश के प्रमुख शहरों के लिए 100 घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि गर्मियों के लिए तैयार यात्रा कार्यक्रम के तहत वह 27 मार्च से 20 मार्गों पर उड़ानें शुरू करेगी. यही नहीं वह 16 अन्य हवाई मार्गों पर अपनी फ्लाइट्स दोबारा शुरू करेगी. इंडिगो ने प्रयागराज और लखनऊ के बीच रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत भी हवाई सेवा शुरू करने की बात कही है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।