Vastu Tips – Safalta ki kunji – अगर आपके दम तोड़ते कारोबार में फुकना है नई जान, तो अपनाएं ये 5 समाधान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

अगर आपको लगता है कि समय के साथ आपके कारोबार में कमी आ रही है, या मनचाहा लाभ नहीं हो रहा है तो समय कुछ जरूरी बदलावों को लागू करने का आ गया है.

Safalta ki kunji : वर्तमान समय में बनती बिगड़ती परिस्थितियों के बीच सर्वाधिक नुकसान की मार कारोबार जगत पर पड़ी है, इसमें छोटे और मध्यम दर्जे के व्यापारियों के लिए समय बेहद चुनौतीपूर्ण हो चुका है. इस समय अधिकांश के सामने दम तोड़ते कारोबार में नई जान फूंकने की चुनौती है, जिसके चलते कारोबारी असेट मैनेजमेंट के साथ-साथ ग्रह दशा, वास्तु और टोटको का सहारा भी ले रहे हैं, आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपाय, जिनका पालन कर आप भी लाभ पा सकते हैं.

जिस तरह कुबेरजी धन के देवता हैं, वैसे ही बुध भी बुद्घि-व्यापार के कारक ग्रह हैं. इसीलिए कुबेर को उत्तर दिशा का स्वामी माना गया है, जबकि बुध ग्रह को इस दिशा का प्रतिनिधि माना जाता है.

आपके घर की उत्तर दिशा अगर दोषपूर्ण है, तो वहां रहने वाले मनुष्य की बुद्घि भ्रमित हो सकती है. ऐेसे में समय पर निर्णय लेने में खुद को असहज महसूस कर सकते हैं, गलत फैसले कर सकते हैं. उनकी आर्थिक उन्नति में बाधाएं आने लगती हैं.
कारोबारियों को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान की उत्तर दिशा दोष मुक्त रखने की जरूरत है, जिससे अधिक से अधिक उन्नति हो सकें. उन्हें उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए.
बुध का प्रिय रंग हरा है. हरे रंग का पक्षी (तोता) है, इसीलिए उत्तर में हरे तोते की तस्वीर से वहां का दोष खत्म होता है और मनुष्य को शुभ फल मिलने लगते हैं। धीरे-धीरे मनुष्य की व्यापारिक उन्नति होकर वह जीवन में सुख और समृद्धि का अनुभव करता है.

एक उपाय ये भी.
व्यापार में वृद्धि के लिए मिट्टी के तीन दीपक में पीली सरसों, तिल, साबुत नमक और साबुत धनिया मिलाकर अपनी सीट के पास रख दें. इससे कारोबार में बढ़ोतरी के साथ ग्राहकों का रुझान भी बढ़ता नजर आएगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।