विकास यात्रा 2023: वार्ड क्रमांक 50 में विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद श्री जैन ने किया 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सद्भावना पाती 
Indore News in Hindi. विधानसभा 05 वार्ड क्रमांक 50 में आदरणीय विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पार्षद राजीव कुमार जैन द्वारा कल विकास यात्रा की शुरुआत पिपलियाहाना स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की! इस विकास यात्रा में कई करोड़ों रुपए के काम भूमि पूजन,बगीचों का सुंदरीकरण, गलियों में विद्युतीकरण और नई ड्रेनेज लाइन है कार्यक्रम के दौरान चौहान नगर चौराहे पर दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पाद पूजन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन और करीब 80 बच्चों को स्कूल बैग टिफिन बॉक्स पानी की बोतल दी गई, अतिथियों के स्वागत पश्चात हितग्राहियों का मातृवंदन कर प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना संबल योजना, मासिक पेंशन योजना जैसी जनकल्यांणकारी योजनाओ के प्रमाण पत्र वितरित किए गए, एवं वार्ड में करीब 16 करोड़ 43 लाख के विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन ( नगर निगम की विकास की दीवार) के अनुसार अभी तक किया जा चुका है!
इसके पश्चात विकास यात्रा आरंभ हुई जो ग्रेटर ब्रजेश्वरी कालिंदी कुंज श्री मंगल नगर, उदय नगर, वैभव नगर होते हुए संचार नगर पर यात्रा का समाप्त हुई।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष/मंडल प्रभारी, पूर्व पार्षद, प्रभारी/सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, BLA-2 (बूथ त्रिदेव) वार्ड में निवासरत नगर/मंडल/ मोर्चों के सभी पदाधिकारी, वार्ड में निर्वाचित अनेक कार्यकर्ता एवं रहवासी उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।