सरवटे बस स्टैंड के वर्चुअल लोकार्पण हुआ , इंदौर को मिली 104 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

इंदौर. इंदौर ने नवाचार और श्रेष्ठता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो मन को आनंद से भर देता है। इंदौर शहर जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों की एकजुटता का सर्वोच्च उदाहरण है।
जब तक यह एकजुटता ना हो तब तक विकास संभव नहीं है। मैं अन्य जिलों को भी इंदौर के इस मॉडल को लागू करने के लिए समय-समय पर प्रेरित करता रहता हूं।
स्वच्छता सहित अन्य कई क्षेत्रों में भी इंदौर नंबर वन बन रहा है। इंदौर सच में अद्भुत एवं सपनों का शहर है।
इंदौर वासियों के साथ मिलकर हम इंदौर को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर सरवटे बस स्टैंड के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वर्चुअल माध्यम से 14 करोड़ 80 लाख रुपए लागत के नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड, पब्लिक बाइसायकल सिस्टम एवं 80 करोड़ रुपये लागत के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया।
इस प्रकार मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर को 104 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात भेंट की।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, आइडीए अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, गौरव रणदिवे, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सांसद शंकर लालवानी भी जुड़े।

लोक परिवहन सेवा को बनाया जा रहा है सुगम

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड सर्व सुविधा युक्त एवं अत्याधुनिक है। यहां बेसमेंट पार्किंग, यात्री सुविधा घर, पुलिस चौकी, लॉकर रूम जैसी अनेक फैसिलिटी के माध्यम से यात्री सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरवटे बस स्टैंड नवनिर्माण के दूसरे चरण में पीपीपी मॉडल पर आधारित होटल निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर कईं नवाचार आए दिन करता रहता है, इसी के तहत क्लीन एयर और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक परिवहन सेवा को सुगम और लास्ट माइल कनेक्टिविटी तक पहुंचाने के लिए आज पब्लिक बाइसायकल सिस्टम की शुरुआत इंदौर में की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एआईसीटीएसएल द्वारा तैयार किये गये इस सिस्टम के तहत पीपीपी मॉडल पर 100 स्थानों पर पीबीएस स्टेशन तैयार किये गये हैं। जहां से एक हजार सायकल इंदौर के नागरिकों को चलाने के लिये उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विस्तृत रोड मैप तैयार किया है। इसी दिशा में इंदौर जिले में पब्लिक बाइसायकल सिस्टम शुरू किया गया है।

इससे ना केवल डीजल और पेट्रोल की खपत में कमी आएगी बल्कि लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज हम सभी मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाएंगे क्योंकि केवल इंदौर में वह क्षमता है जो हर क्षेत्र में नंबर वन होने की उपलब्धि प्राप्त कर सकता है।
इंदौर की जनता की इच्छा शक्ति असंभव को संभव में परिवर्तित कर सकती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं इंदौर के नागरिकों को विकास की उक्त नवीन उपलब्धियों के लिए बधाई  और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रंगपंचमी का त्यौहार जो इंदौर की पहचान है उसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए।
गेर में रंगों की बौछार के साथ भारतीय संस्कृति के रंग भी बिखेरें। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे शालीनता के साथ गेर में शामिल हो।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।