विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने ‘इन्दौर गौरव दिवस’ मां अहिल्या को याद किया 

sadbhawnapaati
3 Min Read

गौ सेवा, मानव सेवा व वृक्षारोपण किया, गन्नू महाराज की भजन संध्या भी हुई 
इन्दौर। मां अहिल्या की नगरी इन्दौर मां अहिल्या की जन्म जयंती के अवसर पर गौरव दिवस मंगलवार को मनाया गया। जिसके तहत सुबह से शाम मानव सेवा, गौ सेवा, भजन संध्या एवं वृक्षारोपण करने का संकल्प भी आमजनों को दिलाया गया।
गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की शुरूआत साधु-संतों के सान्निध्य में दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। वहीं सुबह हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन का दौर चला तो वहीं शाम को गन्नू महाराज की भजन संध्या का आयोजन हुआ।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पं. योगेंद्र महंत एवं अनंत महंत ने बताया कि गौरव दिवस के उपलक्ष्य में सुबह से शाम धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा कार्य आयोजित किए गए।
जिसके तहत सुबह 8 बजे गांधी नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया गया तो वहीं मंदिर परिसर में आम नागरिकों व श्रद्धालुओं को तुलसी, पीपल, नीम के साथ ही फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं इसी के साथ इन्दौर की राजमाता देवी अहिल्या की जन्म जयंती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया गया।
सुबह 11 बजे देवधर्म ओमानंद गौशाला में गौ सेवा भी की गई। जिसके तहत गौ माता को चना,चुरी, चापड़ भी खिलाया गया। शाम को 7 बजे मुख्य कार्यक्रम एयरपोर्ट रोड़ स्थित ग्रेटर बाबा में मनाया गया। जिसमें गन्नू महाराज की भजन संध्या का आयोजन हुआ।
गन्नू महाराज ने अपनी भजन मंडली के साथ ऐसा समा बांधा कि सभी लोग भजनों पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज, राधे-राधे बाबा, चेतन्य स्वरूप महाराज, पं. रामशरणदास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

20 सालों की सेवा को मिला सम्मान 
विश्व ब्राह्मण समाज संघ से जुड़े अनंत महंत ने बताया कि गौर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शिक्षाविद् के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए थे। कार्यक्रम में अ.भा संत समिति धर्म समाज, दैनिक चित्रकूट ज्योति, इन्दौर सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा 20 सालों से मानव सेवा कार्यों को देखते हुए पं. योगेंद्र महंत का शाल, श्रीफल व मोमोटों भेंट कर सम्मानित किया।
Share This Article