इंदौर में मौसम ने ली अंगड़ाई ,तेज हवाओं के साथ कही कही हुई बूंदाबांदी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में शुक्रवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखा गया, 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी से मौसम में नमी सी आ गई। कई दिनों से सूरज की तपन ने लोगों को परेशान कर रखा था। सुबह चली हवा और बूंदाबांदी ने मौसम में थोड़ी ठंडक तो घोली, लेकिन पारे में कोई ज्यादा कमी नहीं आई। अधिकतम पारा जहां 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। दिन का पारा जहां सामान्य से दो डिग्री, वहीं, रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रिकाॅर्ड हुआ।

मौसम विभाग की माने तो अगले एक-दो दिन में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है और तापमान में गिरावट आएगी। दरअसल गर्मी का पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसी कारण गुरुवार को पंचमढ़ी, सागर, छिंदवाड़ा, गुना में बारिश भी हुई। विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान और बढ़ेगा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश और ओले के बाद रात का तापमान गिरेगा, तो इंदौर में उमस बढ़ेगी। दिन में राहत रहेगी, तो रात गरमाएगी। दो दिन बाद फिर से मौसम अपनी रफ्तार पर होगा। 

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments