इंदौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा – Today Market Update

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। श्रावणी ग्राहकी से आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में साबूदाना व खोपरा गोला सुधार पर रहा। खाद्य तेलों में मजबूती रही। तिलहनों में सरसो व रायडा सुर्खी पर रहा। दलहनों में लेवाली से तुअर सुधरी। चना व उड़द बाजार मजबूती पर रहे।
किराना :-
शनिवार को समाप्त हु आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में ग्राहकी सामान्य रही। शक्कर मॉंग विशेष नहीं है। दबे-दबे उठाव के बीच भावों में सुस्ती कायम रही। बीते सप्ताह के दौरान शक्कर में बाजार 3520-3550 रू. प्रति क्विंटल पर बने रहे। खोपरा गोला लेवाली के चलते तेजी पर रहा। गोले में श्रावणी मॉंग लगातार जोर पकड़ रही है। बीते सप्ताह के दौरान खोपरा गोला 190-205 रू. प्रति किलो के स्तर पर आ गया। साबूदाने में भी सावन की मॉंग जोरदार चलने से बाजार 50-100 रू. क्विंटल की तेजी दिखा गये। साबूदाना हल्के मालों में 4750-5000 रु. प्रति क्विंटल पर आ गया। बादाम, तरबूज मगज व अन्य सूखे मेवों में पूछपरख से बाजार सुर्ख बने रहे। तरबूज मगज में बाजार 285-350 रू. प्रति किलो पर आ गये। नारियलों में पूछपरख अच्छी रहने से बाजार सुर्खी पर रहे। नारियल 120 भरती मालों में 1650-1700 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा।
तेल तिलहन :-
समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार अच्छा रहा, किन्तु विश्व बाजार में बनी जोरदार नरमी के बीच देशी खाद्य तेलों में बाजार सुस्ती के देखे गये। खाद्य तेलों में सींगदाना तेल इंदौर लाइन पर 10 रू. प्रति 10 किलो सुधरकर 1650 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। वहीं सोया व कपास्या तेलों में 10-20 रू. प्रति 10 किलो का नुकसान रहा। सोया तेल रिफाइंड मालों में बाजार 1215-1220 रू. प्रति 10 किलो से टूटकर 1210-1215 रू. पर आ गये। तिलहनों में सोयाबीन बाजार 5400-5500 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये।
दाल दलहन :-
आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। चने में लेवाली से बाजार 4925-4950 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। तुअर में आवक वाली बात नहीं है, जबकि माँग अच्छी है। जिसके चलते भावों में जोरदार तेजी रही। तुअर निमाड़ी मालों में बाजार 6000-6700 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। वहीं मूंग में अच्छे मालों की आवकें ठाडी रहने से भावों में सुधार देखा गया। मसूर पूछपरख से 50 रू. प्रति क्विंटल बढ़कर 6925-6950 रू. प्रति क्विंटल पर आ गया। उड़द में सामान्य कामकाज के बीच भाव बने रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।