शाहपुरा ए सेक्टर में दो मंजिला मकान गिरने से मजदूर दबे, रेस्क्यू कार्य जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल के शाहपुरा ए सेक्टर में दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। इसमें कुछ मजदूर दब गए।
पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एक मजदूर की अभी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा में 108-ए मकान को दोबारा बनाने के लिए तोड़ा जा रहा था। बुधवार शाम को अचनाक मकान भरभरा कर नीचे गिर गया।

इससे मकान में काम कर रहे 7 मजदूर में से चार दब गए। तीन मजदूर निकल कर बाहर आ गए।  सूचना के बाद मौके पर पुलिस, दमकल और एंबुलेंस ने तीन मजदूरों को बाहर निकाला और जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सभी को मामूली चोट बताई गई है। हालांकि अभी एक मजदूर के मकान में दबे होने की सूचना है। जिसकी तलाश की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।