नेता पुत्रों को नहीं कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट, कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी रह जाएगी – जेपी नड्डा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को भोपाल पहुंचे। जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की नीति है कि नेताओं के बेटा-बेटी नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। निकाय चुनाव में भी यह पॉलिसी लागू होगी।
जेपी नड्डा बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है।
नड्डा ने मीडिया के सवाल पर कहा कि पार्टी नेता पुत्रों को टिकट नहीं देंगी। पार्टी ने पॉलिसी बनाई है कि कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। नड्डा ने इसका कारण बताते हुए कहा कि यदि परिवार के लोगों को ही टिकट देंगे तो कार्यकर्ता कहां से आएंगे।
नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश के उपचुनाव के समय मुझे प्रदेश के नेताओं ने कहा कि नेता के बेटे को टिकट नहीं देंगे तो दिक्कत होगी, मैंने कहा दिक्कत हो तो तो होने दें। उन्होंने कहा कि नेता के बेटे काम कर रहे हैं तो उनको प्रेरणा देंगे। उनको पार्टी को मजबूत करने काम करना चाहिए।
नड्डा ने एक प्रश्न में जवाब में परिवारवाद की परिभाषा बताते हुए कहा कि जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष, बेटा जनरल सेक्रेटरी और पार्लियामेंट्री बोर्ड में चाचा, ताऊ और परिवार के सदस्य हों। उन्होंने देश की कई पार्टी के नाम भी गिनाए।
राहुल गांधी पर जेपी नड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि वे इंडियन रह गए न नेशनल। आने वाले समय में यह कांग्रेस ही नहीं रहेगी। भाई-बहन की पार्टी रह जाएगी।
वहीं, राहुल और सोनिया गांधी को ईडी से नोटिस मिलने पर कहा कि कोई मुजरिम कभी कहता है कि मैं बेईमान हूं। उन्होंने कहा कि यह तो वही बात है कि चेहरा गड़बड़ है और आईना साफ कर रहे हैं।
सीएम शिवराज के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम बार-बार एक ही प्रश्न क्यों करते है, हम बार-बार पेड़ उखाड़ कर क्यों देखते हैं, पेड़ लगा कि नहीं लगा।
बकायदा पौधा लगा हुआ है, ठीक ठाक पौधा चल रहा है, सब काम में जुट हुए हैं। 2023 में तो पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है, लेकिन शिवराज जी के नेतृत्व में अच्छी सरकार चल रही है। ठीक सरकार चल रही है।
नड्डा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसकी भारतीय जनसंघ से लेकर चार पीढ़ियां खपाई गईं। तो यहां पहुंचे हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने काम किया उनको याद कर रहे हैं।
उसके लिए नमो ऐप पर एक कमल पुष्प पोर्टल है। उसमें देश के सभी ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व दिया। उनकी जीवनी उस पर अपलोड की गई है। करीब 1397 कार्यकर्ताओं को अपलोड किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।