उज्जैन में बनेगा विश्व कीर्तिमान : महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीयों से रोशन होगी महाकाल की नगरी

sadbhawnapaati
2 Min Read

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर बनेगा विश्व कीर्तिमान रचा जाएगा। 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में आयोजित होने वाले दीपोत्सव पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही घाटों की साफ-सफाई भी कर ली गई है। यहां इस दिन को 21 लाख दीप जलाए जाएंगे।

दरअसल महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। महाशिवरात्रि के दिन यहां 21 लाख दिए जलाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दीपोत्सव मनाने की घोषणा की। वहीं जिसके बाद से प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी करने में जुट गया है। अकेले 11 लाख दीपक रामघाट पर जलाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर भर में विभिन्न चौराहों पर भी दीप जलाए जाएंगे। इस तरह 21 लाख दीपक 1 मार्च को प्रज्जविलत किए जाएंगे।
मालूम हो कि दीपोत्सव को लेकर वहां की जनता में भी काफी उत्साह है। सभी सामाजिक संगठन भी बढ़ चढ़कर विशेष सहयोग कर रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान प्रमुख घाटों के अलावा मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी दीये लगाये जाएंगे।जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन इस दौरान 21 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है।
Share This Article