10 अप्रैल यानि कल है मासिक शिवरात्रि, यहाँ जानिए महत्व

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाते हैं। ऐसे में इस बार मासिक शिवरात्रि 10 अप्रैल को है। जी दरअसल इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। कहा जाता है कि सभी देवी- देवताओं में सबसे जल्दी भगवान शिव खुश हो जाते हैं और जो कोई भी उनकी सच्चे दिल से पूजा-अर्चना करता है भगवान उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

अब आज हम आपको बताते हैं मासिक शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में। यह शिवरात्रि इस बार चैत्र महीने में पड़ रही है इसलिए इसे चैत्र मासिक शिवरात्रि कहेंगे। चैत्र चतुर्दशी आरंभ- 10 अप्रैल 2021 शनिवार की सुबह 4 बजकर 27 मिनट से 11 अप्रैल 2021 दिन रविवार सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक है। आपको हम यह भी बता दें कि शिवरात्रि की पूजा रात्रि के प्रहर में की जाती है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसी के साथ इस दिन भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं और कुछ लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, फूल, दूध और शहद अर्पित करते हैं।

आपको हम यह भी बता दें कि हिंदू धर्म में शिवरात्रि का खास महत्व है। जी दरअसल कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था और इसी के चलते इस दिन पूजा- पाठ करने से भगवान शिव अपने भक्तों से अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। कहा जाता है इस व्रत को करने से विवाह में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है और भोलेनाथ के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।