इंदौर एयरपोर्ट पर बुधवार और गुरुवार को उड़ानों की बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिचालन कारणों के चलते 24 घंटे के भीतर 10 से ज्यादा उड़ानें रद्द और कई उड़ानों का समय बदला गया। देर रात और सुबह के समय उड़ानें रद्द होने से चेक-इन एरिया में भारी भीड़ जुट गई, जिससे कई यात्रियों को तबीयत बिगड़ने और तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ा।
3 दिसंबर को रद्द हुई उड़ानें
IndiGo की कई उड़ानें एक साथ रद्द की गईं—
6E 511 (इंदौर–हैदराबाद), STD 16:25
6E 6566 (इंदौर–कोलकाता), STD 21:45
6E 147 (इंदौर–पुणे), STD 21:55
6E 6577 (इंदौर–दिल्ली), STD 22:00
6E 7168 (इंदौर–अहमदाबाद), STD 22:05
6E 756 (इंदौर–चेन्नई), STD 22:10
फ्लाइट रद्द होने के साथ ही कई उड़ानों में देरी भी दर्ज की गई, जिस कारण यात्रियों की लाइनें बढ़ने लगीं। विवाद की स्थिति बनने पर अतिरिक्त CISF जवान लगाए गए और हालात पर लगातार निगरानी रखी गई। प्रयासों से स्थिति सामान्य कराई गई।
4 दिसंबर की सुबह फिर लगा झटका
गुरुवार सुबह भी ये उड़ानें अचानक रद्द घोषित कर दी गईं
6E 2053 (इंदौर–मुंबई), STD 06:40
6E 6847 (इंदौर–दिल्ली), STD 07:40
6E 6551 (इंदौर–मुंबई), STD 08:15
6E 6219 (इंदौर–गोवा), STD 12:20
फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से यात्रियों में भ्रम और नाराजगी की स्थिति रही। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से यात्रियों को आवश्यक जानकारी दी गई और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रयास किए गए।
क्यों हो रही हैं लगातार उड़ानें रद्द?
एविएशन सूत्रों के मुताबिक IndiGo को पायलट और केबिन क्रू की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। 1 नवंबर से लागू नए Flight Duty Time Limitation (FDTL) नियम के तहत पायलटों का साप्ताहिक आराम 36 से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है और रात की लैंडिंग सीमा 6 से घटाकर 2 कर दी गई है। इससे क्रू की उपलब्धता कम हुई है। साथ ही दुबई की Emirates एयरलाइन के बड़े भर्ती अभियान के चलते कई अनुभवी पायलट IndiGo से इस्तीफा दे चुके हैं।
लगातार बिगड़ रहा सिस्टम : एक झटके में 10 फ्लाइट्स रद्द, इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ और हंगामा
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।

