इंदौर में 1781 नए मामले, कोरोना कर्फ्यू का होगा सख्ती से पालन, अनावश्यक घूमने वालों की होगी गिरफ्तारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जिले में कोरोना की दूसरी लहर कहर ढा रही है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 1781 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। करीब 8 दिनों से 1,500 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए इंदौर में आज से अगले 9 दिनों तक (30 अप्रैल) कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि पाबंदियों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा कि इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले और विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक पुलिस इतनी सख्ती नहीं दिखा रही थी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अभी देखने में आ रहा था कि कई लोग अनावश्यक रूप से घूम रहे थे और कई टोकने पर इसका विरोध करते थे। केवल सब्जी वालों, दूध डेयरी और किराना की दुकानों को छूट रहेगी। अस्थायी सब्जी मंडी भी बंद कराई जाएगी।
 नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब शहर में अब अगले 9 दिनों के लिए सिर्फ 20 पेट्रोल पंप ही चालू रहेंगे। उद्योग की गतिविधियां चालू रहेंगी। सभी तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा।

इन 9 दिनों तक सिटी बस, मैजिक वाहन जैसे लोक परिवहन बंद रहेंगे। ऑटो और टैक्सी को सिर्फ मरीजों को लाने-ले जाने की छूट रहेगी। मॉर्निंग वॉक और सभी तरह की खेल गतिविधियां भी अब 30 अप्रैल तक प्रतिबंधित रहेंगी। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सख्ती रहेगी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।