सड़क दुर्घटना में 2 परिवारों ने खोये चिराग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

पहला हादसा देवास नाका के पास रविवार रात 1 बजे हुआ। बापट चौराहे के पास रहने वाला 23 वर्षीय गौरव श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करता था। 20 जून को उसका जन्मदिन था। दोस्त शोभित के साथ पार्टी मनाने एक अन्य दोस्त के फ्लैट में गया था। रात को दोनों एक ही बुलेट पर घर लौट रहे थे। बुलेट गौरव चला रहा था। परिवार का कहना है गड्ढा आ जाने के कारण गौरव ने ब्रेक लगाया, जिससे बुलेट फिसल गई। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां गौरव को मृत घोषित कर दिया|

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

दूसरा मामला : सोमवार दोपहर 12.30 बजे बायपास स्थित बेस्ट प्राइस के पास हादसे में देवास के आवास विहार में रहने वाले 21 वर्षीय ऋषिराज पिता विजय परमार की मौत हो गई। दोस्त रवि वर्मा भी घायल है। दोनों गीता भवन स्थित सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज से बीकॉम कर रहे थे। दोस्तों ने बताया कि उनकी ओपन बुक परीक्षा हुई थी। सोमवार को उन्हें सभी नौ सब्जेक्ट की कॉपी जमा करना था। इसलिए दोनों पल्सर से इंदौर के लिए निकले थे। घटना के समय सामने एक ट्रक चल रहा था, लेकिन बीच में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे रवि पल्सर सहित ट्रक में घुस गया। पीछे बैठे ऋषि राज के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे नाक से खून बह रहा था। इनके आगे और पीछे भी कुछ दोस्त चल रहे थे।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।