उज्जैन के अंबोदिया गांव स्थित सेवाधाम आश्रम में 2 लोगों की रहस्यमय हालत में मौत, 4 की हालत गंभीर, अस्पताल प्रशासन अलर्ट पर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उज्जैन। मंगलवार को उज्जैन के जिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक साथ आधा दर्जन मरीजों को लाया गया। जिसमें से दो की मौत हो गई। घटना गांव अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम की है।

यहां से 6 लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया जिसमें से 2 लोग मृत थे। बाकी लोगों का डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया । एक गंभीर युवक को इंदौर के लिए रेफर किया गया है। 3 लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। यहां बता दें कि अंबोदिया स्थित सेवा धाम आश्रम में निराश्रित लोगों को रखा जाता है। जहां उनकी देखरेख की जाती है।

मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मचा जब अमर और लोकेश नाम के दो युवकों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद ही आशीष शर्मा, विश्वनाथ, प्रवीण दास और मनोज को भी आश्रम वासी अस्पताल लेकर पहुंचे।

आशीष की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने इंदौर रेफर किया। वहीं अन्य को उपचार के लिए भर्ती किया गया। दो युवकों की मौत और 4 युवकों की हालत गंभीर बनी होने पर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया।

सीएमएचओ, सिविल सर्जन, आरएमओ और डॉक्टरों की टीम मामले की जांच के लिए पहुंच गई। कलेक्टर को मामले से अवगत कराया गया। आश्रम में रहने वाले युवकों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी है इसका पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।