60वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा शुरू : तेजस ने किया उलटफेर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 60वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में शुरु हुई।
प्रियांशी पटेल, संदिली गोयल, अराध्या आर्य, याशिका जायसवाल ने बालिका और तेजस घ्यार, मन बड़जात्या, आशुतोष बिन्नानी, आरव गोयल और वंश जायसवाल ने अपने लीग मैच जीते। 15 वर्ष बालकों में तेजस घ्यार ने पहले क्रम के गौतम मूणत को 15-13, 13-15, 16-14 से हराकर उलटफेर किया।
बालिकाओं में  प्रियांशी पटेल, मोनिशा बड़जात्या से तीन गेमों में 15-7, 8-15, 15-4 से जीत सकी। अराध्या आर्य ने याशिका जायसवाल को 15-7, 15-12 से पराजित किया। 11 वर्ष बालकों में मन बड़जात्या ने तीर्थ गोयल को 15-2, 15-3 से हराया।
13 वर्ष आयु वर्ग में आरव गोयल ने समर्थ दुबे को 15-1, 15-5 से और याशिका जायसवाल ने देवांशी गर्दे को 15-12, 15-8 से पराजित किया। वंश जायसवाल ने आरोही गोयल को हराया।
सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक, प्रशिक्षक धर्मेश यशलहा ने बताया कि मुकाबले लीग आधार पर हो रहे हैं, स्पर्धा में योनेक्स फेदर शटलकाक का उपयोग किया जा रहा हैं।
सरताज अकादमी द्वारा ग्रीष्मकालीन सत्र में आयोजित यह पहली बैडमिंटन स्पर्धा हैं, मुकाबले शाम 5.30 बजे से खेले जाएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।