इंदौर में पंजाब बेकरी पर छापा, घटिया क्रीम से बना रहे थे केक, ब्रेड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सोमवार को द्वारकापुरी इलाके में पंजाब बेकरी कारखाने पर छापा मारा तो वहां कई बड़ी गड़बड़ियां मिलीं। वहां घटिया सामग्री से केक, ब्रेड, पाव और अन्य बेकरी सामग्री बनाई जा रही थी। इसमें एक्सपायरी डेट का गुलकंद, टूटी-फ्रूटी, क्रीम और पाइनापल क्रश और पल्प का उपयोग किया जा रहा था। एफडीए अधिकारियों ने कारखाना संचालक गोविंदा चांदवानी के खिलाफ द्वारकापुरी थाने पर धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज कराई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश त्रिपाठी, सुभाष खेड़कर, पुष्पक द्विवेदी आदि जब कारखाने में पहुंचे तो वहां चारों ओर गंदगी पसरी थी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

गंदी और सड़ी-गली चीजों के कारण कारखाने में बदबू आ रही थी। जहां केक, पाव और ब्रेड बन रहे थे, वहीं कर्मचारी जूते उतारकर काम कर रहे थे। स्वच्छता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा था। कुल मिलाकर उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करते हुए खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी।

11 नमूने जांच में लिए, प्रयोगशाला भेजेंगे

कारखाने से क्रीम, मैदा ब्रेड, केक, पाव, मैंगो क्रश, कोकोनट पाउडर, शरबत, पल्प सहित विभिन्न् खाद्य सामग्री के 11 नमूने जांच में लिए। ये नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। कारखाने से 23 किलो बेकरी प्रीमिक्स, साढ़े 5 किलो टूटी-फू्रटी, 3 किलो मैंगो क्रश आदि सामान जब्त किया गया।

न बैच नंबर, न निर्माण की तारीख

पंजाब बेकरी का संचालक पैसा कमाने के चक्कर में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के सभी नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था। ब्रेड, पाव और अन्य खाद्य सामग्री की पैकिंग पर न तो बैच नंबर लिखा जा रहा था, न ही निर्माण की तारीख। पैकिंग पर कारखाने की जानकारी भी नहीं थी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
564 Comments